Bikaner Bikaner District Rajasthan

डेहरु माता मंदिर में 25 मार्च को सांस्कृतिक संध्या

डेहरु माता मंदिर में 25 मार्च को सांस्कृतिक संध्या
बीकानेर। बीकानेर के नाल रोड स्थित डेहरु माता मंदिर में 25 मार्च को भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत मंदिर प्रांगण में जागरण एवं भक्ति संगीत का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समिति के अध्यक्ष एड. पवन पुरोहित ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर यह आयोजन विशेष रूप से श्रद्धालुओं के लिए रखा गया है। वहीं समिति के भंवर पुरोहित ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान लोग अपने घरों एवं देवालयों में मांगलिक कार्यों का आयोजन कर देवी की आराधना करते हैं, जिससे समाज में सकारात्मकता और सौहार्द का वातावरण बना रहता है। बैठक में रामरतन पुरोहित, जेठमल पुरोहित, सतीश पुरोहित, सत्यनारायण पुरोहित, सुनील पुरोहित, अनिल पुरोहित, दारा महाराज, रामेश्वरलाल पुरोहित, सुभाष पुरोहित, कैलाश सारस्वत, आर.एस. हर्ष, राजू गहलोत, देवकिशन रामावत सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *