

प्रवेश के लिए प्रबंधन कोटे की काउंसलिंग जारी
बीकानेर। राज्य के सक्षम अनुमति प्राप्त पशुचिकित्सा महाविद्यालयों में बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश हेतु स्टेट कोटे की सीटों हेतु ऑफलाइन काउंसलिंग बुधवार आयोजित कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। चेयरमैन केंद्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि राजस्थान के सभी संघटक एवं निजी पशुचिकित्सा महाविद्यालयों में राज्य कोटे की नियमित एवं पेमेंट सीटों पर प्रवेश के लिए आर.पी.वी.टी.-2025 से योग्य अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु राज्य सरकार की आरक्षण नीति एवं आर.पी.वी.टी.-2025 की मेरिट सूची सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रवेश सुनिश्चित किये गये। बुधवार को काउंसलिंग हेतु 621 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पत्र जारी किया गया, जिसमें काउंसलिंग प्रक्रिया कर कुल 314 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
