

उपभोक्ता अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य का निर्वहन करें
बीकानेर। समाज के उत्थान मैं दिन-हिन उपभोक्ताओं के कल्याण में उपभोक्ता संगठनों की अहम भूमिका है और इसके लिए उपभोक्ता संगठनों को आगे आना होगा। यह विचार उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त करते हुए भारतीय उपभोक्ता परिसंघ सीसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश के व्यास ने भगतीराम पांडे को कंज्यूमर एक्शन एंड नेटवर्क सोसायटी के बीकानेर जिला प्रभारी नियुक्त करने पर उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया। अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रदेश सचिव नरसिंह दास व्यास ने कहां की उपभोक्ता संरक्षण कानून का व्यापक दायरा है। उपभोक्ता अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य का निर्वहन करें तभी उपभोक्ता संरक्षण कानून की सार्थकता होगी। जिला प्रभारी आशा स्वामी ने कहा कि उपभोक्ता आंदोलन विशुद्ध रूप से परोपकारी कार्य है इसे सेवा भावना समझ कर आंदोलन को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में सीसीआई के प्रदेश सचिव सत्यनारायण शर्मा ,महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार व्यास ,प्रदेश सचिव निर्मला चौहान ,डॉक्टर सुदर्शन सोनी, समाजसेवी अनंत लाल दमानी, हरीश गहलोत ,जितेंद्र स्वामी, न्यू उपभोक्ता संरक्षण महासमिति के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ,महासंघ के जिला अध्यक्ष धनसुख आचार्य,ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनियुक्त केन्स के जिला प्रभारी भगती राम पांडे को उपस्थित उपभोक्ता आंदोलनकारी ने साफा शॉल दुपट्टा श्रीफल व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया तथा राजकुमार व्यास ने आभार व्यक्त किया।
