Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोचर भूमि की संरक्षण कमेटी गठित, सरजूदास महाराज को सौंपी जिम्मेदारी

सरह नथानिया, सुजानदेसर गोचर, भीनासर गोचर भूमि की संरक्षण कमेटी गठित, सरजूदास महाराज को सौंपी जिम्मेदारी
बीकानेर। गोचर-ओरण संरक्षण आंदोलन कोई समयावधि के लिए नहीं बल्कि सदैव के लिए है, यानि गोचर-ओरण में कभी कोई कब्जे न हो, इनमें गौअभ्यारण जैसे विकास कार्य होते रहें। इसी उद्देश्य से गौभक्तों द्वारा सरह नथानिया हनुमानजी मंदिर में मंगलवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। पर्यावरणविद् मिलन गहलोत ने बताया कि बैठक के दौरान तीनों गोचर- सरह नथानिया, सुजानदेसर गोचर, भीनासर गोचर भूमि की एक संरक्षक कमेटी का गठन किया गया जिसके नेतृत्व की जिम्मेदारी सरजूदास महाराज को सौंपी गई। इससे पूर्व गौपूजन एवं पौधरोपण भी किया गया। शिव गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री को गौ अभ्यारण्य बनाने हेतु ज्ञापन दिया जाएगा तथा गौ अभ्यारण्य में गाय चिकित्सा व्यवस्था, घास उगाने की व्यवस्था, नस्ल संवर्धन खाद्य सहित अनेक सुविधाओं को शुरू किया जाएगा। ग इस संबंध में पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें श्रीभगवान अग्रवाल, हेम शर्मा, मोहन सिंह नाल, पं. राजेन्द्र किराड़ू, पं. अशोक किराड़ू, पं. सुशील किराड़ू, महेन्द्र किराड़ू, धर्मेन्द्र सारस्वत, बंशी गहलोत, कैलाश सोलंकी, विजय थानवी, यशविंदर चौधरी, धनपत मारू, नवरत्न उपाध्याय, किशन शर्मा, दयाशंकर शर्मा एवं अलका बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *