

चक्रेश्वरी देवी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा 14 को
बीकानेर। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला व शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में 14 नवम्बर को रांगड़ी चौक की बोहरों की सेहरी (गली) के भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चक्रेश्वरी देवी की प्रतिष्ठा शुक्रवार को होगी। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि मंदिर के सामने के प्राचीन उपासरे में देवी चक्रेश्वरी की प्राचीन प्रतिमा काफी समय से स्थापित थी। उपासरे के आगामी समय में मरम्मत व जीर्णोंद्धार कार्य को मध्ये नजर प्रतिमा का स्थान परिवर्तन मंदिर में किया जा रहा है।
