Bikaner Bikaner District Rajasthan

शर्मा की पुण्यतिथि पर शोक सभा आयोजित

शर्मा की पुण्यतिथि पर शोक सभा आयोजित
बीकानेर। पत्रकार स्वर्गीय रामेश्वर शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेश छंगाणी, बाबू सिंह, गिरिराज हर्ष सहित अनेक पत्रकारो, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और स्वर्गीय शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। इस मौके पर गिरिराज हर्ष, निर्दाेष व्यास, अशोक प्रेमी, अशोक शर्मा, नवरत्न शर्मा, बीडी व्यास, धनाराम बोडा, जितेंद्र शर्मा विकाश धरट, सुमन शर्मा, सहित अनेक लोगों ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *