Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ गतिविधि का समापन, विद्यार्थियों ने जानी असम-राजस्थान की संस्कृति

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ गतिविधि का समापन, विद्यार्थियों ने जानी असम-राजस्थान की संस्कृति
बीकानेर। पीएम श्री रा. सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ गतिविधि के अंतर्गत युग्म राज्य असम और राजस्थान की सांस्कृतिक गतिविधियों का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दोनों राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मांडवी राजवी ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से वे देश के अन्य राज्यों की संस्कृति, भाषा, रहन-सहन और व्यापार आदि के बारे में विद्यालय में रहते हुए ही व्यापक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रा. शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक राजकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान और असम की सांस्कृतिक विरासत में कई समानताएं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि असम जैसे राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास में राजस्थान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान सुभाष जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम श्री विद्यालय बनने के उपरांत विद्यालय परिसर में नव-निर्मित संविधान कक्ष का लोकार्पण किया गया तथा अतिथियों द्वारा प्रधानाचार्य को संविधान की मुद्रित प्रति भेंट की गई। उन्होंने बताया कि इस कक्ष में संविधान से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध रहेंगी, जिससे विद्यार्थी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने असम और राजस्थान की सांस्कृतिक गतिविधियों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।इस अवसर पर जयप्रकाश राजपुरोहित, भंवरलाल कस्वां, विक्रम जोशी, महेंद्र मोहता, हिमानी शर्मा, ममता पालीवाल, गणेश खत्री, पूनम कंवर, गिरिराज दाधीच, प्रताप सिंह शेखावत एवं राकेश कडवासरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *