Bikaner Bikaner District Rajasthan

जनगणना कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें पूर्ण

जनगणना कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें पूर्ण
बीकानेर। जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार को संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में किया। इस अवसर पर एडिश्नल डायरेक्टर डॉ नरेन्द्र कुमार थोरी, सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक श्री धर्मपाल खीचड़ भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने कहा कि जनगणना-2027 से संबंधित सभी अधिकारी जनगणना कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। इस बार जनगणना कार्य तकनीकी आधारित डिजिटल तरीके से की जा रही है। और इसकी मॉनिटरिंग भी आधुनिक तरीके से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर ही देश में नीतियां बनाई जाती है और विकास केे कार्य करवाए जाते हैं। लिहाजा जनगणना के आंकड़े पारदर्शी हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *