

सफाई अभियान आयोजित
बीकानेर। बिनानी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन रासेयो के प्रथम सत्र का प्रारम्भ डॉ. अशोक व्यास द्वारा के दिशा निर्देशन में सफाई अभियान से हुआ। महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय के खुले मैदान में आयी हुई कंटीली झाड़ियों की सफाई के अलावा जगह-जगह अनावश्यक खरपतवार की सफाई की। डॉ. रामकुमार व्यास ने बताया कि वर्तमान समय निश्चित ही सोशल मीडिया का समय है परन्तु इसका प्रयोग सावधानी से किया जाये तो बेहतर होगा। इस मौके पर डॉ. सुमन जोशी एवं गजानन्द व्यास आदि उपस्थित थे।
