Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

मूंडसर में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 

मूंडसर में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। उरमूल डेयरी प्रबन्ध संचालक बाबूलाल बिश्नोई के निर्देशानुसार एन पी पी डी परियोजना के अन्तर्गत उरमूल डेयरी बीकानेर की ओर से मूंड बास और मूला खेड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में गांव मूंडसर में पशुपालकों व दुग्ध उत्पादकों के लिए स्वच्छ दुग्ध उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि चतरराम , डेयरी प्रभारी पी एण्ड आई मोहन सिंह चौधरी, लक्ष्मणराम, रेवंतराम,नत्थुराम,रामेशवरलाल पूर्व प्रधानाचार्य का समिति के अध्यक्ष देवाराम मूंड सचिव प्रदीप दुग्ध उत्पादक सदस्यों ने स्वागत किया। अक्षय निधि प्रोजेक्ट के प्रशिक्षक अमित कुमार ने पशुपालकों को बताया कि स्वस्थ पशुओं को ही दूध दुहना चाहिए दुधारू पशु की सफ़ाई नियमित रूप से नहलाना, ब्रश करना, और साफ़ कपड़े से पोंछना चाहिए। कार्यक्रम में मूला खेड़ी महिला दुग्ध समिति अध्यक्ष कौशल्या सचिव शिवलाल ने कार्यकम आयोजन में सराहनीय सहयोग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *