Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

बाल साहित्य दिशा एवं दशा कार्यक्रम का आगाज पुस्तक प्रदर्शनी से

बाल साहित्य दिशा एवं दशा कार्यक्रम का आगाज पुस्तक प्रदर्शनी से
बीकानेर
अजित फाउण्डेशन द्वारा बाल साहित्य पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज नालन्दा पब्लिक सी.सै स्कूल में नवीन प्रकाशित बाल साहित्य पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर शिक्षाविद् राजेश रंगा ने कहा कि वर्तमान समय में शैक्षणिक पुस्तकों के साथ-साथ कहानियां एवं कविताओं कि पुस्तकें भी  बच्चों को पढनी चाहिए। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम के संचालक आशीष रंगा ने बताया कि बाल साहित्य पुस्तक प्रदर्शनी करुणा इंटरनेशनल एवं अजित फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी को 700 से अधिक बच्चों ने देखा और पुस्तकें पढने में रूचि जाहिर की। अजित फाउण्डेशन के चल पुस्तकालय संचालक मनोज श्रीमाली ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान कहानियां, कविताएं, नाटक, चित्र बाल कथाएं एवं अन्य विधाओं पर प्रकाशित बाल साहित्य की पुस्तकें प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित की गई। अजित फाउण्डेशन कार्यक्रम समन्वयक संजय श्रीमाली ने बताया कि संस्था द्वारा शहर की विभिन्न विद्यालयों में बाल साहित्य की पुस्तकों की प्रदर्शनी आयोजित कर बच्चों में पुस्तक पढने की प्रवृति का विकास करना है। कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार प्रेम कुमार व्यास ने बताया कि पुस्तकें हमें  समाज से जोडने का एक सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *