

बाल दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया
बीकानेर। करुणा क्लब इकाई की ओर से जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती के अवसर पर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश रंगा ने नेहरू के देश के प्रति चिंतन भावां के बारे में विस्तार से बताया। हेमलता व्यास ने बताया कि छात्र/छात्राओं में पोस्टर, कविता, डांस, गीत, भाषण, नेहरू टोपी बनाने, नेहरू जी के प्रिय फूल गुलाब बनाने जैसी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेश्वरी व्यास सीमा पालीवाल, सीमा स्वामी एवं रमेश हर्ष आदि उपस्थित थे।
