

बच्चे धैर्य के साथ प्रगति की ओर बढ़े
बीकानेर। ‘विधार्थी स्किल चयन करते हुए अपने कैरियर की संभावनाओं को पहचाने’ यह बात जिला रोजगार अधिकारी दिशा भार्गव ने आज पीएम श्री राजकीय सादुल उच्च मा.विद्यालय मे आयोजित करियर मेले में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कही। भार्गव ने कहा कि आप किसी भी विषय से ना घबराते हुए अपने लिए सहज विषय का चुनाव कर करियर को आगे बढाने का कार्य करे। बच्चे धैर्य के साथ प्रगति की ओर अग्रसर होने का प्रयास करे तो सफलता निश्चित ही हासिल होगी।
कला विषय में करियर की संभावनाओं पर बच्चो को संबोधित करते हुए कला विषय की व्याख्याता हिमानी शर्मा ने बताया कि कला का मतलब केवल नाच गाना या चित्र बनाना ही नही है इस विषय मे आज करियर की आपार संभावना है जिसमें मूर्ति कला हो या विभिन्न शैलियो की आर्ट हो जिसके माध्यम से बच्चे इस विषय में अपना करियर बना सकते है। इस मौके पर प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने अपनी बात रखते हुए बच्चों से कहा कि आज इस मेले से ज्ञान वृद्धि कर आने वाले समय के लिए अपने भविष्य हेतु करियर का चुनाव करे। इस अवसर पर नगेन्द्र किराडू,व .अ.सुभाष जोशी ने करियर मेले के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि आज के मेले मे विभिन्न विषयो की 18 स्टाँल लगाई गई जिनके बारे अलग-अलग विषय विशेषज्ञों ने बच्चो को करियर चुनने के बारे मे जानकारिया प्रदान की। इस मौके पर ममता पालीवाल, महेंद्र मोहता, पवन मितल,खुर्शीद अहमद, ईशान जोशी, अमरदीप आचार्य आदि उपस्थित थे।
