

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर पहुंचे, नाल एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की आगवानी
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा शनिवार दोपहर नाल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पहुंचने पर केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर,बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, विराट नगर विधायक कुलदीप धनकड़, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, पूर्व विधायक नोखा बिहारी बिश्नोई,संभागीय आयुक्त डॉ रवि सुरपुर, महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर,श्रीमती सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, गुमान सिंह राजपुरोहित, शिवराज बिश्नोई, संतोषानंद महाराज, महेश मूँड़ समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुके भेंटकर उनकी आगवानी की।
