

छाजेड़ का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बीकानेर। मुनि कमल कुमार स्वामी ने कहा कि भगवान महावीर ने विनिवर्तना के तीन लाभ बताए हैं। पहला लाभ बताया कि पाप कर्मों का बंद नहीं होगा । इंद्रियों और मन के असम्यक् प्रयोग से पापकर्म का बंद हो सकता था। किंतु उसका संयम करने से अथवा असम्यक् प्रयोग न करने से पाप कर्म का बंद नही हुआ। दूसरा लाभ बताया कि विनिवर्तना से निर्जरा होगी। इंद्रियों और मन का संयम करने से संवर की साधना साधना संपन्न होती है। और जहां संवर होता है वहां निर्जरा अवश्यंभावी होती है। इस मौके पर तेरापंथी सभा गंगाशहर के कार्यकर्ता विजेंद्र छाजेड़ का अभातेयुप में क्षेत्रिय सहयोगी के रूप में चयन होने पर तेरापंथी सभा गंगाशहर के द्वारा अभिनन्दन किया गया। पूर्व अध्यक्ष अमर चन्द सोनी, अध्यक्ष नवरतन बोथरा, मंत्री जतनलाल संचेती, सह मंत्री पीयूष लुणिया आदि कार्यकर्ताओं ने साहित्य व पताका पहनाकर अभिनन्दन किया।
