Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

चौहान का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज चैंपियनशिप हेतु राजस्थान टीम में चयन

चौहान का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज चैंपियनशिप हेतु राजस्थान टीम में चयन
बीकानेर। राजकीय सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के प्रधानाचार्य आरएचएम श्री विक्रम सिंह चौहान का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए राजस्थान टीम में किया गया है। इस चयन के लिए दिनांक 25 फरवरी 2026 को जयपुर में राज्य स्तरीय सिविल सेवा ट्रायल आयोजित किए गए थे, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विक्रम सिंह चौहान का चयन हुआ। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें राजस्थान सचिवालय सिविल सर्विस पावरलिफ्टिंग टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 मार्च से 10 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित होगी। उल्लेखनीय है कि विक्रम सिंह चौहान पूर्व में भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित कर चुके हैं। उनके इस चयन से खेल जगत एवं शिक्षा क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *