Bikaner Rajasthan

चौधरी चरण सिंह की नीतियां वर्तमान में भी प्रासंगिक

चौधरी चरण सिंह की नीतियां वर्तमान में भी प्रासंगिक
बीकानेर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसान अर्थशास्त्री भारतरत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 122 वी जयन्ती चौधरी चरण सिंह कन्या छात्रावास तिलक नगर, बीकानेर में सोमवार को छात्रावास समिति, चौधरी चरण सिंह विचारमंच बीकानेर एवं राजस्थान किसान युनियन के संयुक्त तत्वाधान में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत चौधरी चरण सिंह जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर की गई। मुख्यवक्ता के रूप में श्रीमती अल्का चौधरी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी आर्थिक नीतियों को वर्तमान में भी प्रासंगिक बताया। सेवानिवृत तहसीलदार एवं कन्या छात्रावास समिति सदस्य चन्द्राराम जी आर्य ने चौधरी चरण सिंह जी को भारतरत्न सम्मान दिये जाने की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब तक की केन्द्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा देश के किसान को उनके अनाज की उचित मूल्य (एमएसपी) की गारन्टी नहीं दी जाती है तब तक उन्हे भारतरत्न का सम्मान अधुरा ही है। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर चौधरी चरण सिंह जी के विचारो का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना और उनके अधुरे कार्यो को पुरा करना ही उन्हे सच्ची श्रृद्धांजली है। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह कन्या छात्रावास शिक्षण सेवा समिति के सभी सदस्यों के अलावा मघाराम जी कस्वां, सुगनाराम राजेडू, अमर जी डूडी, प्रभुराम जी डूडी, सुखराम गोदारा, मनोज चौधरी, लेखराम डूडी, रेवन्तराम गोदारा, काशीराम मेघवाल, अशोक प्रेमी, प्रेम प्रकाश सारण आदि की गरीमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *