

धूमधाम से मनाया गया चार्टर डे
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर का चार्टर डे,क्लब परिसर में धूमधाम से मनाया गया। आज रोटरी क्लब बीकानेर ने 72 वर्ष पूर्ण करके, 73 वें वर्ष में प्रवेश किया । इस अवसर पर क्लब परिसर में तीन नए इंटरेक्ट क्लब का भी शपथ ग्रहण समारोह रखा गया जिसमें बेसिक इंग्लिश स्कूल, एसडीपी स्कूल और बाल गोविंदम सेकेंडरी स्कूल के बच्चे और कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।आज रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा इन तीन स्कूलों का इंस्टॉलेशन क्लब में कराया गया और प्रेसिडेंट सुनील शारदा ने बताया कि इंटरेक्ट भी रोटरी की तरह ही 12 से 18 साल की युवाओं का क्लब होता है जो कम्युनिटी सर्विसेज, इंटरनेशनल अंडरस्टैंडिंग एंड लीडरशिप डेवलपमेंट पर वर्क करता है। यह कम्युनिटी बेस्ड और इंस्टीट्यूशन बेस्ड होता है। इस अवसर पर पीडीजी अरुण प्रकाश गुप्ता, पीडीजी राजेश चुरा, मनीष तापड़िया, मुकेश बजाज, अरविंद सारस्वत व अन्य रोटेरियन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट गवर्नर विकास केली द्वारा किया गया ।
