Bikaner Bikaner District Rajasthan

मन्त्र जप कर आधी- व्याधि- उपाधि से मुक्त बनें

मन्त्र जप कर आधी- व्याधि- उपाधि से मुक्त बनें
बीकानेर। पर्युषण पर्व के छठे दिवस पर गंगाशहर तेरापंथ तेरापंथ भवन में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी ने जप दिवस पर अपने उद्‌गार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा कोई अक्षर नहीं जिससे मंत्र नहीं बनताऔर ऐसी कोई जड़ी बूटी नहीं जिससे औषधी नहीं बनती तथा ऐसा कोई व्यक्ति नहीं, जो किसी काम का नहीं होता। आवश्यकता होती है उनके गुणों को जानने वाले लोगों की उनको उपयोग में लेने वालों की। बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धिकुमारी ने प्रवचन श्रवण का लाभ लिया। सिद्धिकुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की मुझे तेरापंथ समाज का भरपूर स्नेह व सहयोग मिला है जिसके लिए वह आभारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *