Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

ओपीडी समय में बदलाव, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी सेवाएं

ओपीडी समय में बदलाव, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी सेवाएं
बीकानेर। सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए महाविद्यालय से संबद्ध राजकीय चिकित्सालयों में आउटडोर पेशेंट (ओपीडी) के समय में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक पीबीएम हॉस्पिटल, एसएसबी हॉस्पिटल, राजकीय जिला अस्पताल बीकानेर एवं गंगाशहर सेटेलाइट हॉस्पिटल में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार महाविद्यालय परिसर में संचालित सभी नॉन-क्लिनिकल विभागों का कार्य समय भी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाशों के दिन ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक रखा गया है। प्रशासन ने मरीजों और परिजनों से नए समयानुसार अस्पताल पहुंचने की अपील की है, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *