Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

पैरा ओलंपियन स्वामी के नौकरी प्रकरण पर चांदना ने उठाई आवाज

पैरा ओलंपियन स्वामी के नौकरी प्रकरण पर चांदना ने उठाई आवाज
बीकानेर। राजस्थान के गौरव, वर्ल्ड नंबर 2 रैंक प्राप्त पैरा वर्ल्ड चौंपियनशिप पदक विजेता एवं पैरा ओलंपियन श्याम सुंदर स्वामी के नौकरी प्रकरण को लेकर अब प्रदेश स्तर पर आवाज तेज हो गई है। प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में इस मुद्दे को उठाते हुए पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने राज्य सरकार से खिलाड़ी को न्याय दिलाने की मांग की है। अशोक चांदना ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करता है और उसे अपने ही अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़े, तो यह केवल एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि पूरे खेल जगत और खिलाड़ियों के सम्मान का विषय बन जाता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि श्याम सुंदर स्वामी जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके साथ न्याय होना न केवल उनका अधिकार है, बल्कि यह राज्य के खेल सम्मान की गरिमा से भी जुड़ा हुआ है। प्रदेश के खेल प्रेमियों और विभिन्न संगठनों ने भी राज्य सरकार से अपेक्षा जताई है कि खिलाड़ी के योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें उचित अवसर और न्याय प्रदान किया जाए, ताकि भविष्य में खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *