Bikaner Bikaner District Rajasthan

निराश्रितों व बेसहारों का सहारा थे चांडक

निराश्रितों व बेसहारों का सहारा थे चांडक
बीकानेर। समाज सेवी मगन लाल चांडक के निधन पर माहेश्वरी सदन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। सभा में माहेश्वरी समाज व लोगों ने उन्हें निराश्रितों व बेसहारों का सहाया बताते हुए श्रद्धांजलि दी। श्याम सुन्दर चांडक ने ने बताया कि चांडक पिछले चार दशक से अधिक समय से गरीब, असहायों व बेसहारा लोगों को प्रतिमाह अन्न सुलभ करवाने के साथ धार्मिक कार्यों में समर्पित रहे है। श्रद्धांजलि सभा में बाबू लाल मोहता, डॉ.नृसिंह बिनानी, सुरेन्द्र शर्मा, पवन कुमार राठी, नारायण बिहानी, नारायण डाग, नारायण डागा, हरि नारायण चांडक, ब्रज मोहन चांडक व शिव सोनी सहित अनेक वक्ताओं ने उन्हें समाज सेवा निस्वार्थ भाव से मगन रहने वाले व्यक्तित्व का धनी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *