Bikaner Bikaner District Rajasthan

चिल्ड्रन्स होम के बच्चों के साथ मनाई फूलों की होली

चिल्ड्रन्स होम के बच्चों के साथ मनाई फूलों की होली
बीकानेर। आर.एल.जी. संस्थान द्वारा शिवबाड़ी रोड स्थित आनंद मार्ग चिल्ड्रन्स होम के बच्चों के साथ होली का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के साथ त्योहार मनाने से सच्ची खुशी और आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। इसके पश्चात संस्थान की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आश्रम के बच्चों के साथ फूलों की होली प्रेम, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया गया तथा उन्हें होली की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही बच्चों को मिठाइयां, फल एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आनंद चित्तश्री, आनंद मधुद्योतना, कृष्णा मोदी, बिंदु तंवर तथा माधुरी सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह आयोजन सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *