नगर स्थापना दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
नगर स्थापना दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम बीकानेर। बीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह समिति एवं नंदलाल जोशी चौरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष बीकानेर नगर स्थापना दिवस विविधतापूर्ण रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तीन दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
