म्हारी प्यारी गवरल कार्यक्रम में झलकी लोक संस्कृति की रंगत
म्हारी प्यारी गवरल कार्यक्रम में झलकी लोक संस्कृति की रंगत बीकानेर। प्रीति क्लब द्वारा आयोजित “म्हारी प्यारी गवरल” कार्यक्रम श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा के मनमोहक रंगों से सराबोर रहा। गवरजा माता की भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन ने राजस्थानी लोक संस्कृति की सजीव झलक प्रस्तुत करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।
