Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

63 रोगियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन

63 रोगियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन
बीकानेर। जिला अंधता निवारण एवं नियंत्रण समिति हनुमानगढ़ व बीकानेर तथा गंगाशहर के आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय मोहन लाल थिरानी की स्मृति में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जोशी व उनकी टीम ने नोहर के 62 रोगियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया। समाज सेवी चंपालाल डागा ने बताया कि शनिवार को नोहर की नई अनाज मंडी के अग्रसेन भवन में आचार्यश्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सलय गंगाशहर की ओर से नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 418 मरीजों के नेत्रों की जांच कर दवाईयां दी गई तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 72 रोगियों का चयन कर उनमें से 63 का ऑपरेशन डॉ.आशीष जोशी एवं उनकी टीम ने रविवार को किया। सभी चयनित 63 रोगियों व उनके सहयोगियों को विशेष बस में बीकानेर लाया गया तथा ऑपरेशन के पश्चात दवाइयों की व्यवस्था निःशुल्क की गई। सोमवार को सभी रोगियों की जांच कर वापिस नोहर भिजवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *