Bikaner Bikaner District Rajasthan

हाईवे किनारे खड़े ट्रोले में घुसी कार,दो दोस्तों की मौत

हाईवे किनारे खड़े ट्रोले में घुसी कार,दो दोस्तों की मौत
बीकानेर। नोखा में होटल से खाना खा कर लौट रहे दो दोस्तों की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े कबाड़ से भरे ट्रोले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार को पहचानना मुश्किल हो गया। लेफ्ट साइड से कार पूरी तरह से खत्म हो गई। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को पुलिस को जानकारी दी। मामला नोखा थाना इलाके के चरकड़ा गांव के पास नोखा-नागौर रोड का मंगलवार रात करीब 12 बजे का है। नोखा एसएचओ अमित स्वामी ने बताया कि बेरासर निवासी राकेश शर्मा (25) और कक्कू निवासी शिवनारायण जाट (26) दोनों दोस्त हैं। दोनों देर रात नोखा से करीब 9 किमी दूर नागौर रोड़ स्थित एलिशन होटल पर खाना खाने के लिए गए थे। जहां से वापस लौटते समय चरकड़ा गांव के मिस्त्री मार्केट के पास उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे कबाड़ से भरे ट्रोले से टकरा गई। एसएचओ ने बताया कि हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी नोखा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बागड़ी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *