Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

9 से 11 जनवरी तक होगा ऊंट उत्सव का भव्य आयोजन

पहली बार धरणीधर स्टेडियम में होगा श्श्बीकाणा की शानश्श् कार्यक्रम का आयोजन, राज्य अभिलेखागार, पहली बार श्श्ऊंट के इतिहास पर प्रदर्शनीश्श् का करेगा आयोजन, 09 जनवरी को श्श्हेरिटेज वॉक होगी ऊंट उत्सव की रंगारंग शुरुआत, 9 जनवरी को राज्य अभिलेखागार व रविन्द्र रंगमंच ओपन थियेटर पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, 10 जनवरी को उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, धरणीधर व डॉ करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होंगे कार्यक्रम, 11 जनवरी को रायसर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ होगा समापन
बीकानेर जिले में इस बार ऊंट उत्सव का आयोजन आगामी 9 से 11 जनवरी तक होगा। तीन दिवसीय ऊँट उत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने उत्सव से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को समयबद्ध एवं समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि ऊँट उत्सव बीकानेर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, ऐसे में इसके आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
पीले चावल बांट कर करेंगे आमजन को ऊँट उत्सव में आमंत्रित
बैठक में पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अनिल राठौड़ ने बताया कि ऊंट उत्सव 9 जनवरी से शुरू होगा। लेकिन उससे पहले 2 जनवरी को जिला मुख्यालय के लोगों को उत्सव में आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटने का कार्य सुबह 8.30 बजे लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों में किया जाएगा। इस दौरान ऊंटों के साथ रोबिले चलते नजर आएंगे।
9 जनवरी को हेरिटेज वॉक से होगी ऊंट उत्सव की रंगारंग शुरुआत
संयुक्त निदेशक श्री राठौड़ ने बताया कि 09 जनवरी को हमारी विरासत, राजस्थान के रंग-बीकाणा के संग और बीकाणा की आवाज ( वॉयस ऑफ बीकानेर) कार्यक्रम आयोजित होगा। हमारी विरासत कार्यक्रम के अंतर्गत श्श्हेरिटेज वॉकश्श् का आयोजन सुबह 08 से 10 बजे तक लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से रामपुरिया हवेली तक किया जाएगा। जो बड़ा बाजार, मोहता चौक, हनुमानगढ़ मंदिर, असानिया चौक होते हुए रामपुरिया हवेली पहुंचेगी।
9 जनवरी को राज्य अभिलेखागार व रविन्द्र रंगमंच ओपन थियेटर पर होंगे कार्यक्रम
श्श्राजस्थान के रंग-बीकाणा के संग कार्यक्रमश्श् के अंतर्गत कला प्रदर्शनी का आयोजन सुबह 11 से शाम 05 बजे तक राजस्थान राज्य अभिलेखागार में किया जाएगा। इसमें राज्य की लुप्त होती विभिन्न कलाएं पिछवई, उस्ता, मथेरण इत्यादि को प्रदर्शित किया जाएगा। इसको लेकर 07 दिन की एक वर्कशॉप आयोजित होगी। श्श्बीकाणा की आवाजश्श् कार्यक्रम शाम 06 से रात 09 बजे तक रवीन्द्र रंगमंच के ओपन एयर थियेटर में किया जाएगा।
10 जनवरी को उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, धरणीधर व डॉ करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम
संयुक्त निदेशक श्री राठौड़ ने बताया कि 10 जनवरी को श्श्ऊंटां रो मेला बीकाणा की शान और स्वरम कार्यक्रम का आयोजन होगा।श्श्ऊंटां रो मेलोश्श् कार्यक्रम राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र में सुबह 09 से दोपहर ढाई बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें ऊंट नृत्य, ऊंट फर कटिंग, ऊंट साज-सज्जा,ऊंट दौड़ और घुड़दौड़ आयोजित की जाएगी।
पहली बार धरणीधर स्टेडियम में होगा श्श्बीकाणा की शानश्श् कार्यक्रम का आयोजन
राठौड़ ने बताया कि 10 जनवरी को श्श्बीकाणा की शानश्श् कार्यक्रम पहली बार धरणीधर स्टेडियम में दोपहर 03 बजे से शाम 07 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा के साथ मिस्टर बीकाणा, मिस मरवण शो और ढोला मारू शो का भव्य आयोजन होगा। शाम 07 बजे से रात 10 बजे तक डॉ करणी सिंह स्टेडियम में श्श्स्वरमश्श् कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।जिसमें राजस्थानी कलाकारों के द्वारा लोक नृत्य और लोक संगीत का भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही राज्य अभिलेखागार की ओर से पहली बार बीकानेर में ऊंट के इतिहास को लेकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
11 जनवरी को रायसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री राठौड़ ने बताया कि 11 जनवरी को दम-खम उड़ान और कला संगम कार्यक्रम होंगे। दम-खम के अंतर्गत रायसर के धोरों पर सुबह 09 से दोपहर 1 बजे तक ग्रामीण खेल रस्साकशी, कुश्ती, कबड्डी, विदेशियों द्वारा पगड़ी बांधना,महिला मटका दौड़, देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच धोरों पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 1.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत रायसर में ही सेंड आर्ट प्रदर्शनी, हैंडीक्राफ्ट व फूड बाजार, भारतीय परंपरानुसार विदेशी जोड़े की शादी, कैमल सफारी, ऊंट गाड़ी सफारी, घुड़दौड़ का आयोजन होगा। कला संगम कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 6 से रात 10 बजे तक रायसर में ही सांस्कृतिक संध्या, अग्नि नृत्य, सेलिब्रेटी नाइट कार्यक्रम के साथ ऊंट उत्सव का समापन होगा।
बैठक में निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, बीडीए उपायुक्त श्री ऋषि पांडे, ट्रैफिक सीओ श्री किसन सिंह, राज्य अभिलेखागार से डॉ नितिन गोयल, म्यूजियम से श्री राकेश शर्मा, पशुपालन से संयुक्त निदेशक डॉ बिरमाराम, एनआरसीसी से श्री दिनेश मुंजाल व डॉ मित्तुल सुंवडीया, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री महेश व्यास, जिला पर्यटन अधिकारी श्री पवन कुमार शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी श्रीमती नेहा शेखावत एवं श्री योगेश राय समेत विभिन्न होटल व्यवसायी व पर्यटन से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *