Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports खेल-खिलाड़ी

ब्रह्मास्त्र क्लब ने जीता महर्षि दधीचि जयंती क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

ब्रह्मास्त्र क्लब ने जीता महर्षि दधीचि जयंती क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
बीकानेर। दाधीच ब्राह्मण समाज संपत्ति ट्रस्ट,बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज रोमांच और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।फाइनल में किंग्स इलेवन और ब्रह्मास्त्र आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।लेकिन उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। मोहित दाधीच (4 रन) और कप्तान शैलेश तिवारी (1 रन) जल्दी ही पवेलियन लौट गए। हालांकि, मध्यक्रम में निपुण ने संघर्षपूर्ण 32 रन बनाए और टुक-टुक ने 15 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 12 ओवरों में किंग्स इलेवन 63/4 रन ही बना पाई। ब्रह्मास्त्र की ओर से दिनेश असोपा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि कानू और जयंत शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रह्मास्त्र ने दमदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 30 रन की पारी खेली और टीम को ठोस शुरुआत दी। उनके साथी निखिल तिवारी ने नाबाद 23 रन बनाए और टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। आखिर में कुणाल दाधीच ने चौका लगाकर जीत सुनिश्चित की। ब्रह्मास्त्र ने 9.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 65 रन बनाकर 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की और महर्षि दधीचि जयंती 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य नारायण जोशी,गोपाल मिश्रा,दयानिधि तिवाड़ी,रामदेव ओझा, वैभव दाधीच उपस्थित रहे।साथ ही प्रसिद्ध व्यवसायी दिनेश काकड़ा,समाजसेवी कमल किशोर तिवाड़ी, गायक नवलकिशोर तिवाड़ी,पूर्व अध्यक्ष मगनलाल ओझा और शिवप्रकाश बहड़ सहित सहायक लेखाधिकारी राजेश आसोपा तथा रजत ओझा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
पूरी सीरीज के दौरान जितेन्द्र मोदी,रामेश्वर जोशी,राजकुमार बहड़,गौरव आसोपा, शांतिलाल शर्मा आदि अंपायरों ने सराहनीय भूमिका अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *