


बीकानेर। मगन बिस्सा की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन, हिमालय परिवार एवं मगन बिस्सा मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर नगर में छठी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया।
आर.के. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर हिमालय परिवार के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने पर्वतारोहण एवं एडवेंचर के क्षेत्र में मगन बिस्सा के महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी दी। लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद जी महाराज ने उनके पदचिन्हों पर चलने तथा उनके साहसिक कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। डॉ. ओम कुमार हर्ष ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में डॉ. प्रेम कुमार की टीम ने रक्तदाताओं के ब्लड सैंपल लेकर रक्त संग्रहण में सहयोग किया तथा हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई। साथ ही एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महेश भोजक ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में अनामिका बिस्सा, देवेश, उर्मिला बिश्नोई, डॉ. राजेश जोशी, प्रार्थना सक्सेना, रविंद्र सक्सेना, रवि बिस्सा, आजाद बिस्सा, मुकेश, डी. प्रताप, विशाल सहित अनेक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कुछ इच्छुक व्यक्ति हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके। इस अवसर पर हिमालय परिवार की ओर से यशपाल आचार्य, मनोहर लाल वर्मा एवं रमाकांत शर्मा ने एडवेंचर गतिविधियों में निरंतर योगदान के लिए डॉ. सुषमा बिस्सा को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिव रतन बिस्सा, डॉ. सुषमा बिस्सा, यशपाल आचार्य, मनोहर लाल वर्मा, रमाकांत शर्मा सहित रोहिताश्व बिस्सा, बिहारी लाल शर्मा, डॉ. सुधा शर्मा, सरस्वती शर्मा और ओजस्वी बिस्सा ने सहयोग प्रदान किया।
