Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
बीकानेर। भाजपा देहात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री जयंती तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसके तहत भाजपा कार्यालय में देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया उपस्थित रहे। सेवा पखवाड़ा को मजबूत करने पर बल दिया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होगा 2 अक्टूबर तक चलेगा उक्त कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी जिसमें रक्तदान शिविर जिले से मंडल स्तर तक आयोजित होंगे, बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *