

भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान तेज, गौतम ने की समीक्षा बैठक
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम ने बीकानेर संभाग कार्यालय पहुंचकर मंडलों में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीकानेर शहर एवं देहात के कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, प्रशिक्षण वर्गों की गुणवत्ता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। गौतम ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और संगठनात्मक समन्वय के माध्यम से पार्टी की मजबूती बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, बलवीर बिश्नोई, ओम सारस्वत, भवानी पाईवाल, जालम सिंह भाटी, कुंभाराम सिद्ध, दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, कौशल शर्मा, राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाड़ला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त चंपालाल गेधर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, मोहन सुराणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
