

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित कर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता भवानी पालीवाल ने पार्टी के संघर्ष, विस्तार एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बूथ प्रबंधन विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर रामेश्वर पारीक, हेमनाथ जाखड़, पवन स्वामी, अजय काजला, नरेश मोट, भीन्यानाथ सिद्ध, मांगीलाल गोदारा, लक्ष्मण सिंह, श्रवण सिंह भाटी, मोहन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, भगवती लखारा, सुभाष कमलिया, शंकर लखारा, महावीर व्यास, देवकरण, स्वामी शिव जोशी, नारायण सिंह, मेघराज सोनी, ओम नाथ सिद्ध, भवानी तावणियां, धनराज सोनी, चांदरतन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
