Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर के युवकों की साहसिक बाइक यात्रा

बीकानेर के युवकों की साहसिक बाइक यात्रा
बीकानेर। बीकानेर के युवा पार्थ मंगल और महिपाल सिंह इंदा ने साहस और रोमांच का परिचय देते हुए दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर बाइक यात्रा शुरू की है। दोनों युवक शुक्रवार शाम को बाइक से रवाना होकर चंडीगढ़, नारकंडा, सांगला और रिकांग पियो के कठिन मार्गों को पार करते हुए 13,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिपकी ला चौकी (भारत-तिब्बत सीमा) तक पहुंच गए। एडवेंचर फाउंडेशन के सचिव आर.के. शर्मा ने बताया कि अब तक दोनों युवक लगभग 1100 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं। शिपकी ला चौकी पर उन्होंने आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की तथा उनके अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि दोनों युवक अब स्पीति की ओर आगे बढ़ रहे हैं और लगभग आठ दिनों में करीब 2600 किलोमीटर की अपनी साहसिक बाइक यात्रा पूरी करेंगे। यह यात्रा बीकानेर के युवाओं के साहस, जज्बे और रोमांच के प्रति उनके उत्साह का प्रतीक मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *