Bikaner Bikaner District Rajasthan

भायला मण्डल संघ रामदेवरा रवाना

भायला मण्डल संघ रामदेवरा रवाना
बीकानेर। दशनाम गोस्वामी मोहल्ले से रामदेवरा पैदल जातरूओं का भायला मण्डल संघ के दर्शनार्थ बीकानेर से रवाना हुआ। पैदल संघ को अध्यक्ष छोटू लाल जोशी पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य शेखर आचार्य रामेश्वर स्वामी भाजपा नेता ने ध्वजा दिखाकर रवाना किया। 200 लोगों के पैदल संघ में 18 से लेकर 60 साल तक के श्रद्धालु शामिल हैं जो 210 किमी की पैदल यात्रा कर 30 अगस्त को रामदेवरा पहुंचेगा और बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करेगा। राजाराम बन ने बताया कि करीब 58 सालों से हमारे मोहल्ले के लोग बाबा के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु बाबा से देश में खुशहाली की कामना करते हैं। इस मौके पर इस दौरान गंवरचन्द भादाणी, जगन्नाथ हर्ष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *