Bikaner Bikaner District Rajasthan

भादाणी पंचायत ट्रस्ट के चुनाव 23 मार्च को

भादाणी पंचायत ट्रस्ट के चुनाव 23 मार्च को
बीकानेर। पुष्टिकर पुरोहित भादाणी पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंत्री पद पर चुनाव आगामी 23 मार्च को होंगे। ट्रस्ट के मंत्री पवन भादाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र जैन व मनोज भादाणी एडवोकेट ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। भादाणी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के तहत रविवार से नामांकन फार्म भरे गये। यह नामांकन 18 मार्च तक भरे जाएगे। 19 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और उसी दिन नाम वापस लिये जा सकेंगे। 23 मार्च को गोपेश्वर बस्ती स्थित भादाणी तलाई में मतदान होगा और मतदान के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *