

विजया एकादशी पर बाबा श्याम का मनोहारी श्रृंगार
बीकानेर। विजया एकादशी के पावन अवसर पर जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर बाबा श्याम का विशेष एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। फाग उत्सव के सतरंगी फूलों से जब बाबा का दरबार सजाया गया तो पूरा मंदिर परिसर दिव्य आभा से आलोकित हो उठा। रंग-बिरंगे पुष्पों की सजावट और भजन-कीर्तन के मधुर स्वर से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी पंडित चेतन शर्मा एवं किशन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन एवं श्रृंगार संपन्न कराया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्थाएं सुचारु रहीं।
