

बार काउंसिल चुनाव: नामांकन के बाद प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे
बीकानेर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनावों में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवार अपने-अपने मतदाताओं को साधने में जुट गए हैं। प्रदेशभर में अधिवक्ताओं से संपर्क साधने के लिए प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं और उनकी कोर टीमें लगातार जनसंपर्क में लगी हुई हैं। इस बार बीकानेर से चार प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रंगा ने नामांकन के पश्चात अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। उन्होंने पूर्व विधायक मुरलीधर व्यास एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश आचार्य को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद, शिव किशन आचार्य एवं कजलसा को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। जनसंपर्क अभियान के दौरान नर्बदा शंकर आचार्य, विष्णु भादाणी, गिरिराज मोहता, जितेंद्र श्रीमाली, राजेश सुथार, बृजमोहन पुरोहित, जगदीश आचार्य, बसंत कुमार आचार्य, धर्मेंद्र रंगा, दुर्गा शंकर बोहरा, धीरज चौधरी, संजय कुमार व्यास, देवकिशन सुथार, अजय मारू, राजीव सुथार, जुगल किशोर व्यास, निशांत बिस्सा, अजय व्यास, भैरूरतन व्यास, अमित व्यास, विकास छंगाणी, गौरव व्यास, विनोद जोशी, योगेश पुरोहित, महेश व्यास, नरेश आचार्य, नितेश हर्ष, निकिता व्यास, सीमा, ज्ञान प्रकाश मारू, रेवंत चौधरी, जन्मेजय व्यास, अश्विनी आचार्य, विक्रम आचार्य, शरद पुरोहित सहित अनेक अधिवक्ता साथ रहे।
