Bikaner Bikaner District Rajasthan

हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का प्रोटेस्ट डे, 194वां ज्ञापन प्रेषित

हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का प्रोटेस्ट डे, 194वां ज्ञापन प्रेषित
बीकानेर। बीकानेर संभाग मुख्यालय पर राजस्थान उच्च न्यायालय की बैंच स्थापित करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन बीकानेर द्वारा प्रोटेस्ट डे मनाया गया। यह निर्णय 17 अगस्त 2009 को आयोजित आम सभा में लिया गया था, जिसके तहत अधिवक्ता लगातार हाईकोर्ट बैंच स्थापना की मांग कर रहे हैं।
प्रोटेस्ट डे के तहत अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में अपने कार्य का बहिष्कार करते हुए पैरवी स्थगित रखी। इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर जिला कलक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भेजा। साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्विनी विज के माध्यम से राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के माननीय मुख्य न्यायाधिपति को 194वां ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लेखराम धतरवाल, धर्मेंद्र वर्मा, सचिव हेमंत सिंह चौहान, सुरेंद्र पाल शर्मा, रघुवीर सिंह, दामोदर शर्मा, सोमदत्त पुरोहित, मनीराम बिश्नोई, मुखराम कुकणा, चतुर्भुज सारस्वत, पवन स्वामी, गणेश टाक, सुखदेव व्यास, विजय दीक्षित, प्रदीप शर्मा, संजय गौतम, ताराचंद उपाध्याय, प्रशांत तंवर, सकीना बानो सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि बीकानेर संभाग के आमजन एवं अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकार और न्यायपालिका से इस लंबे समय से लंबित मांग को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *