

राज्यपाल के नाम बीकानेर कलेक्टर को सौंपा 193वां ज्ञापन
बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा बीकानेर संभाग मुख्यालय पर राजस्थान उच्च न्यायालय की बेंच की स्थापना की मांग को लेकर प्रोटेस्ट-डे मनाया गया। उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बीकानेर कलेक्टर को राज्यपाल महोदय के नाम 193वां ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को दोहराते हुए इसे क्षेत्र की न्यायिक आवश्यकता बताया। ज्ञापन सौंपने के दौरान बीसीआईओ सदस्य कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष लेखराम धारावत, मनीष गोड़, सचिव हेमसिंह चौहान, संयुक्त सचिव मुकेश कृष्णा, गणेश टांक, पूर्व बार अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़, हनुमान विश्नोई, नवीन व्यास, मंगलराम विश्नोई, प्रेम विश्नोई, सुखदेव व्यास, रामनिवास विश्नोई, ताराचंद उपाध्याय, नसीर हबीब, राजेश देवड़ा, विजयपाल चौधरी, कुलदीप कटेला, मनीष सांखला सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
