

बागडे ने स्काउट-गाइड को किया सम्मानित
बीकानेर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में बीकानेर के स्काउट-गाइड को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजस्थान के पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के कब मास्टर रमेश कुमार मोदी को बीकानेर स्काउट गाइड गतिविधियों में सराहनीय एवं सेवा कार्यों के लिए मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
