Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

नशे के विरुद्ध जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

नशे के विरुद्ध जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
बीकानेर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर पुलिस तथा बीकानेर रन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशे के विरुद्ध जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं टास्क फोर्स प्रभारी महेन्द्र दत्त शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों, उनके दुष्प्रभावों तथा समाज एवं पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ईशान शर्मा, अस्मा नाज़, सुधीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *