

विश्व गौरैया दिवस व राजस्थान स्थापना दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। नालन्दा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की करुणा क्लब इकाई द्वारा विश्व गौरैया दिवस के पूर्व दिवस एवं राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों, विशेषकर गौरैया के संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर राजेश रंगा ने बताया कि विश्व गौरैया दिवस भारत में नेचर फॉरएवर सोसायटी एवं फ्रांस की इकोसिस एक्शन फाउंडेशन के सहयोग से मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य गौरैया के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में आशीष रंगा ने गौरैया के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि घरों में घोंसले लगाना, छतों पर दाना-पानी की व्यवस्था करना तथा खेतों में रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद का उपयोग करना जैसे छोटे-छोटे प्रयास भी इस पक्षी को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने और प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया।
