

सोरायसिस दिवस पर जागरुकता अभियान आयोजित
बीकानेर। चर्म रोग विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सोरायसिस दिवस पर आम जनता में सोरायसिस बीमारी के प्रति जागरुकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. बी.सी. घीया ने सोरायसिस से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों, कारणों एवं निवारण के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सोरायसिस संबंधित जानकारी हेतु पेम्पलेट्स का वितरण शुरू किया गया, जो रोजाना चर्म रोग मरीजों को दिए जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य डॉ. आर.डी. मेहता, आचार्य डॉ. प्रसून सोनी एवं विभाग के सभी रेजीडेंट चिकित्सक उपस्थित रहे।
