

आम जन में जागरूकता आवश्यक
बीकानेर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, (एम्स) जोधपुर (बवम) दुर्लभ बीमारियों, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक विभाग एवं बीकानेर पीडियाट्रिक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में ’’दुर्लभ बीमारियां, कारण व उपचार विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेजिडेंट चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि है दुर्लभ बीमारियों की पहचान, चिकित्सा एवं रोकथाम के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ आम लोगों में जागरूकता आवश्यक है। भारत व राजस्थान सरकार अपने स्तर पर दुर्लभ बीमारियों की रोकथाम के लिए विभिन्न योजनाओं से आर्थिक सहयोग कर चिकित्सा सुविधा सुलभ करवा रही है। इस मौके पर डॉ. चारू शर्मा डॉ.सीताराम डीडेल डॉ.जी.एस.तंवर आदि ने भी अपने विचार रखें।
