Jaipur

जयपुर में 10 साल के बच्चे के किडनैप की कोशिश

जयपुर में 10 साल के बच्चे के किडनैप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। साइकिल से घर लौटते समय नकाबपोश बदमाश ने मुंह दबाकर बच्चे को वैन में डालने का प्रयास किया। करधनी थाना पुलिस किडनैपर की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- करधनी थाने में लालचंदपुरा निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 10 साल के बेटे का किडनैप का प्रयास किया गया। शाम करीब 7 बजे नाबालिग बेटा साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान मकान के पीछे की ओर गली में नकाबपोश बदमाश वैन लेकर खड़ा था। साइकिल लेकर वहां से जाते समय नकाबपोश बदमाश ने बच्चे को पकड़ लिया। मुंह दबाकर नाबालिग बेटे को जबरन वैन में डालने लगा। बच्चे के खुद को छुड़ाने की कोशिश के दौरान किडनैपर का पैर फिसल गया।

नाबालिग बेटे के परिजनों को आपबीती सुनाई

किडनैपर के गिरने पर पीड़ित बच्चा खुद को छुड़ाकर घर की ओर भाग गया। बच्चे के चुंगल से निकलने पर बदमाश वैन लेकर वहां से फरार हो गया। घर पहुंचकर नाबालिग बेटे के परिजनों को आपबीती सुनाई। कॉलोनी के लोगों के साथ मिलकर परिजनों ने किडनैपर की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *