Bikaner Bikaner District Rajasthan

राज्य निर्यात पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

राज्य निर्यात पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर। कार्यालय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बीकानेर व बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष ने बताया कि राज्य के उत्कृष्ट निर्यातकों को उनकी एक्सपोर्ट परफोरमेंस के आधार पर चयनित कर पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राजस्थान निर्यात संवर्द्धन नीति 2024 के अनतर्गत राज्य निर्यात पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर निर्धारित की गई है। आवेदनकर्ता इकाई आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर पूरी तरह भरे गये आवेदन पत्र को मूल ही मय सलंग्नक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बीकानेर में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *