

सेना भर्ती रैली वर्ष 2025 – 26 के लिए 12 मार्च से आवेदन शुरू
जयपुर। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने वर्ष 2025-26 में भारतीय सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की घोषणा की है द्य इस भर्ती के लिए जेसीओ/ओआर रैंक में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवर ट्रेडसमैन 10वी पास, अग्निवर ट्रेडसमैन 8वी पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (नर्सिंग अस्सिस्टेंट/ नर्सिंग अस्सिस्टेंट पशु चिकित्सक) और सिपाही फार्मा की श्रेणियों के लिए अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना की अवधि 12 मार्च 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 10 अप्रैल 2025 तक ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पद के माध्यम से वांछित श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकेंगे द्य जिन उम्मीदवारों ने ज्वाइन इन्डियन आर्मी पर अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा करा दिया है, उन्हे सामान्य प्रवेश परीक्षा जो अस्थायी रूप से जून 2025 (अनुमानित) को आयोजित कि जाएगीद्य जिसके लिए एडमिट कार्ड, सामान्य प्रवेश परीक्षा की तारीख से 10-15 दिन पहले ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
