Bikaner Bikaner District Rajasthan

कयामखानी मस्जिद विधालय में वार्षिकोत्सव आयोजित

कयामखानी मस्जिद विधालय में वार्षिकोत्सव आयोजित
बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कायमखानी मस्जिद बीकानेर में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार वार्षिकोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महारानी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शारदा परिहार और विद्यालय के पूर्व संस्था प्रधान विजय सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य, भाषण की प्रस्तुतिया दी गई। विशिष्ठ अतिथि मो. इशहाक खान , रहमत अली व राज्य स्तरीय विजेता परवीन का प्रधानाचार्य पूजा डायल व वरिष्ठ अध्यापक यतीश वर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक गिरिराज जोशी द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती मोनिका साई व नीलम शर्मा का अभिनंदन किया गया। शाला की अध्यापिका संतोष मोदी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विजय सिंह जी यादव व मोहम्मद इशाहाक ने भामाशाह के रूप मे सहयोग दिया। शाला के कार्मिक सलीम अली व विभिन्न वर्गों मे छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *