

शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में वार्षिक ध्वजा उत्सव कल
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की साध्वी दीपमाला शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में गुरुवार को नवम ध्वजा रोहण उत्सव शांति स्नात्र पूजा, सत्र भेदी पूजा के साथ के साथ शुरू होगा।शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट एवं समस्त कॉलोनी निवासियों के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले उत्सव में सान्निध्य प्रदान करने के लिए बुधवार को ही साध्वीवृंद कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। मंदिर ट्रस्ट व कॉलोनी के परिवार के सदस्यों ने साध्वी वृंद का स्वागत वंदन किया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ऋषभ सेठिया व मंत्री अशोक गोलछा ने बताया कि जिनालय में मूल नायक शंखेश्वर पार्श्वनाथ के साथ भगवान आदिनाथ, भगवान महावीर स्वामी, शांति गुरुदेव, दादा गुरुदेव, देवी पदमावती, भोमियाजी व नाकोड़ा भैरव की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा 9 वर्ष पूर्व खरतरगच्छाधिपति जिन मणि प्रभ सूरीश्वजी ने करवाई थी।
